Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Govinda-Sunita Ahuja के तलाक की खबर ने लोगों को किया हैरान! क्या 37 साल बाद अलग हो सकते हैं कपल

top-news

Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनिता आहूजा के तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 37 साल की शादी के बाद यह जोड़ी आधिकारिक रूप से अलग होने का फैसला कर चुकी है। हालांकि, अभी तक गोविंदा या सुनिता ने इन खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। दोनों अपनी निजी ज़िंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, लेकिन जब भी वे साथ नजर आते हैं, तो उनकी बेबाकी और शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। इसके बावजूद, अफवाहें हैं कि पिछले कुछ समय से अलग रह रहे इस जोड़े के रिश्ते में दरार आ चुकी है।

क्बया Govinda-Sunita Ahuja के बीच ढ़ते मतभेद और अलग रहना बना कारण?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा और सुनिता के बीच बढ़ते मतभेद और जीवनशैली को लेकर अनबन उनकी शादी को मुश्किल बना रही है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि अभिनेता की एक 30 वर्षीय मराठी को-स्टार के साथ बढ़ती नज़दीकियां उनकी शादी में दरार की वजह बनी हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। इससे पहले, सुनिता ने खुद यह खुलासा किया था कि वह और गोविंदा एक ही घर में नहीं रहते हैं। अभिनेता अपने बंगले में रहते हैं, जबकि सुनिता और उनके बच्चे सामने वाले अपार्टमेंट में रह रहे हैं। Govinda-Sunita Ahuja के तलाक की खबर के बाद दोनों के अलग होने की अफवाहें तेज हो गई थीं, जिस पर सुनिता ने सफाई देते हुए कहा था, “कोई हमें अलग नहीं कर सकता। बाबा मेरे साथ हैं, मैं यह लड़ाई जीतूंगी।”

सुनिता का अकेले जन्मदिन मनाना भी बना चर्चा का विषय

हाल ही में, सुनिता ने यह कहकर भी सुर्खियां बटोरी कि वह अपना जन्मदिन अकेले मनाना पसंद करती हैं। इस बयान के बाद फैंस के बीच यह चर्चा और तेज हो गई कि क्या वाकई गोविंदा और सुनिता का रिश्ता टूटने की कगार पर है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उनके रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आई हैं। अब देखना यह होगा कि क्या Govinda-Sunita Ahuja जोड़ी अपने मतभेद सुलझाकर साथ रहती है या 37 साल के रिश्ते को अलविदा कहने का फैसला करती है।