Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

top-news

Noida: फेज 1 कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी, जबकि उसका एक अन्य साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश की पहचान श्याम कुमार उर्फ बबल महतो के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के पटपड़गंज में रह रहा था। उसके साथी समीर अली को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिन पर दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

Noida: दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे बदमाश

एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने जानकारी दी कि पकड़े गए दोनों बदमाश मिलकर दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से लूट और चोरी के 6 मोबाइल के अलावा दिल्ली से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। इसके अलावा, इनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने Noida पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की और एक बदमाश घायल हो गया।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश का इलाज जारी

नोएडा पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल बदमाश श्याम कुमार उर्फ बबल महतो का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उसका साथी समीर अली पुलिस की हिरासत में है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर इनके गिरोह और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। Noida पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे बदमाशों में डर बना रहे और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।