Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Gurugram: गुरुग्राम में सड़क पर टहल रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की धमकी, पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

top-news

Gurugram: गुरुग्राम में एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला 21 फरवरी का है, जब लंच के बाद टहल रहे कुछ सहकर्मियों को एक तेज़ रफ्तार मारुति अर्टिगा कार ने जानबूझकर निशाना बनाया। इस घटना का ज़िक्र एक रेडिट यूजर ने “New Scam Alert in Gurgaon” शीर्षक से किया। उसके अनुसार, पीछे से आती कार ने एक व्यक्ति को साइड मिरर से टक्कर मारी। पहले तो समूह ने सोचा कि ड्राइवर माफी मांगेगा, लेकिन इसके विपरीत, एक लंबा-चौड़ा व्यक्ति गाड़ी से उतरा और गाली-गलौज करने लगा।

Gurugram: Reddit यूजर ने कही ये बात 

रेडिट पोस्ट के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर ने उन पर झूठा आरोप लगाते हुए कहा, “तुम्हारे बाप की सड़क है? मेरा शीशा तोड़ दिया!” इस दौरान राहगीर और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर और आक्रामक हो गया। उसने धमकी दी कि अगर वे दोबारा इस सड़क पर दिखे तो उन्हें कुचल देगा और ऑफिस से निकलते समय सतर्क रहने को कहा। Gurugram की पीड़ित ने बताया कि यह सिर्फ एक आम झगड़ा नहीं था, बल्कि डराने-धमकाने और संभवतः उगाही करने की साजिश लग रही थी।

लोगो ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने सहानुभूति जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाने की ज़रूरत है, तो कुछ ने पैदल यात्रियों को सिर्फ ऑफिस परिसर में टहलने की सलाह दी। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे “स्कैम” मानने से इनकार कर दिया और कहा कि सड़क पर ट्रैफिक के बीच चलना खुद एक जोखिम है। इस घटना के बाद Gurugram में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।