Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

RPSC RAS Prelims Result 2024-25 जारी, जयपुर के 21, 539 अभ्यर्थी हुए क्वालीफाई, ऐसे करें चेक

top-news

RPSC RAS Prelims Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2024-25 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 21,539 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं और अब वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड को चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की जरूरत होगी। इस परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हुआ था, जिसमें 6.75 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों में से 3.75 लाख ने परीक्षा दी थी। हालांकि, परीक्षा निर्देश बिंदु संख्या 11 के तहत 1,680 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने 10% से अधिक प्रश्न या 15 से अधिक प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए थे।

ऐसे करें RPSC RAS Prelims Result चेक:

  1. आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें।

RPSC RAS भर्ती 2024: कुल रिक्तियों में वृद्धि

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 भर्ती परीक्षा के लिए रिक्तियों में संशोधन किया है। आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब कुल 1,096 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 428 पद राज्य सेवाओं और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए आरक्षित हैं। RPSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि इन पदों के लिए कार्मिक विभाग (K-4/2) से प्राप्त संशोधित श्रेणीवार वर्गीकरण के आधार पर विज्ञप्ति (संख्या 21/2024-25) जारी की गई है।