Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Shah Rukh Khan: बिना मुनाफे के प्रोड्यूस की ‘ Ittefaq’ , अभय चोपड़ा की मां ने सुनाया प्रेरणादायक किस्सा

top-news

Shah Rukh Khan: साल 2017 में रिलीज़ हुई फिल्म इत्तेफाक को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि फिल्म के निर्देशक अभय चोपड़ा थे। हाल ही में Abhay Chopra की मां रेणु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के बड़े दिल की तारीफ की। Renu Chopra ने खुलासा किया कि शाहरुख ने इस फिल्म को बिना किसी लाभ के प्रोड्यूस किया और यहां तक कि उन्होंने फिल्म के मुनाफे से एक भी पैसा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान ने फिल्म Ittefaq के लिए फाइनेंस करने की पेशकश की, जबकि उन्होंने इसकी कहानी तक नहीं पढ़ी थी। उनका मानना था कि वह घोड़े पर नहीं, बल्कि घुड़सवार पर निवेश करते हैं।

Shah Rukh Khan ने क्यो कहा ब्याज के पैसे को हराम

रेणु चोपड़ा ने बताया कि फिल्म इत्तेफाक की शूटिंग पूरी होने के बाद जब फाइनेंसर को ब्याज चुकाने का समय आया, तो Renu Chopra ने शाहरुख को ब्याज की राशि देने की कोशिश की। लेकिन शाहरुख ने इसे लेने से मना कर दिया और कहा कि उनके लिए ब्याज के पैसे हराम हैं। शाहरुख की इस दरियादिली ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। अभय चोपड़ा के लिए फिल्म Ittefaq डेब्यू डायरेक्शन का मौका था, और Shah Rukh Khan ने बिना किसी स्वार्थ के उनकी मदद की।

Renu Chopra साझा किया ये किस्सा

इसके अलावा, Renu Chopra ने एक निजी किस्सा भी साझा किया जब शाहरुख उनके घर आए थे। उस समय उनके पति रवि चोपड़ा बीमार थे और शाहरुख सिर्फ उनका हालचाल जानने और समर्थन देने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने रेणु को अपने दिवंगत पिता की एक महत्वपूर्ण सीख भी दी, जिससे उन्हें मुश्किल दौर से उबरने में मदद मिली। Shah Rukh Khan ने कहा कि उनके पिता ने उनसे कहा था, जो तुम्हारा दिल चाहे वही करो, और अगर दिल न चाहे तो कुछ मत करना, क्योंकि जो कुछ नहीं करते वो कमाल करते हैं।’