Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: साकीपुर में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, दो हलवाई गंभीर रूप से घायल

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के साकीपुर स्थित आशीर्वाद मैरिज होम में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। इस हादसे में दो हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान संतोष और ईश्वर दयाल के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए तुरंत ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, फायरिंग करने वाले आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Greater Noida: बिसरख से आए बारात के दौरान हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, बिसरख से बारात साकीपुर गांव पहुंची थी और रात करीब 10:30 बजे जब समारोह चल रहा था, तभी कुछ लोगों ने खुशी में हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो गोलियां वहां काम कर रहे हलवाई संतोष और ईश्वर दयाल को लग गईं। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि हर्ष फायरिंग कानूनी अपराध है, फिर भी कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर जानलेवा हरकत कर बैठते हैं। Greater Noida पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से बचें और कानून का पालन करें।

एसीपी सेंट्रल बीएस वीर ने कही ये बात

इस मामले में एसीपी सेंट्रल बीएस वीर ने बताया कि फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है और यह जांच भी की जा रही है कि इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध। पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले नोएडा के सेक्टर-49 में भी हर्ष फायरिंग के चलते एक बच्चे की मौत हो गई थी। ऐसे मामलों को रोकने के लिए Greater Noida प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।