Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Ranveer Allahbadia: India’ s Got Latent में हुए अभद्रता के बाद डिजिटल कंटेंट पर सरकार सख्त! नया कानूनी ढांचा बनाने की तैयारी

top-news

Ranveer Allahbadia: हाल ही में ‘India’s Got Latent’ शो में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा विवादित टिप्पणी के मामले ने जोर पकड़ लिया है। इसके बाद से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की दिशा में बढ़ रहा है। मंत्रालय अब हानिकारक कंटेंट को नियंत्रित करने के लिए एक नए कानूनी ढांचे पर विचार कर रहा है। संसदीय पैनल को दिए जवाब में मंत्रालय ने कहा कि Digital Platform पर अश्लील और हिंसक कंटेंट दिखाने के लिए बोलने की आज़ादी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे समाज में चिंता बढ़ी है।

Ranveer Allahbadia वाले विवाद के बाद मामले ने पकड़ा तूल

रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा विवादित टिप्पणी के बाद मंत्रालय के मुताबिक, वर्तमान कानूनों के तहत कुछ नियम तो मौजूद हैं, लेकिन वे Digital Platform  पर पूरी तरह लागू नहीं होते। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और राष्ट्रीय महिला आयोग जैसी संस्थाओं ने भी आपत्तिजनक और अभद्र कंटेंट पर रोक लगाने की मांग की है। मंत्रालय इस मुद्दे पर गहराई से विचार कर रहा है और 25 फरवरी को होने वाली बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें मौजूदा कानूनों में बदलाव और डिजिटल कंटेंट के लिए नए नियम बनाने की संभावनाओं को जांचा जाएगा।

जाने क्या है पूरा मामला

Ranveer Allahbadia की विवादित टिप्पणी के बाद इस मुद्दे ने और गंभीर रूप ले लिया है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण दिया। इसके बावजूद, Digital Platform पर ऑनलाइन कंटेंट को नियंत्रित करने की मांग जोर पकड़ रही है। मंत्रालय आगामी बैठक में इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और हिंसक कंटेंट पर लगाम लगाई जा सके।