Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Samyukt Kisan Morcha: किसानों की लंबित मांगों पर एसकेएम ने बनाई नई रणनीति, 25 फरवरी को डीएम से मिलेगी टीम

top-news

Samyukt Kisan Morcha: किसानों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने फिर से रणनीति बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। चाई सेक्टर स्थित किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास जतन प्रधान के आवास पर एसकेएम की अहम बैठक हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में पूर्व में हुए आंदोलनों और लंबित मांगों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 फरवरी को डीएम मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Samyukt Kisan Morcha: तीनो प्रैधिकरण से किसानों के इस समस्या पर हुई बात

संयुक्त किसान मोर्चा के बैठक में मुख्य रूप से जिले के तीनों प्राधिकरणों एवं बिल्डर परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को 10 प्रतिशत प्लॉट और नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभ दिए जाने की मांग पर चर्चा हुई। शासन और प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों पर भी मंथन किया गया, लेकिन सरकारी ढीले रवैये को लेकर किसान संगठनों ने गहरी नाराजगी जताई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 फरवरी को सुबह 11 बजे घटक संगठनों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगा और डीएम से मुलाकात कर सरकार से जवाबदेही की मांग करेगा।

25 फरवरी को किया जाएगा ऐलान

Samyukt Kisan Morcha ने साफ कर दिया है कि किसानों के संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। विशेष रूप से नए भूमि अधिग्रहण कानून और 10 प्रतिशत प्लॉट के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए 25 फरवरी को बड़ा ऐलान किया जाएगा। किसान संगठनों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।