Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: Vanice Mall के मालिक Satendra Bhasin को कोर्ट से मिली बड़ी राहत! सुप्राम कोर्ट के निर्देश का दिया हवाला

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के वेनिस मॉल पीछले कुछ दिनो से लगातार चर्चा में है। हाल ही में Vanice Mall के मालिक सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि इस पूरे विवाद के बीच Satendra Bhasin उर्फ मोंटू को राहत मिली है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। इस लेख के माध्यम से आइए जानते है क्या है पूरी खबर। तो खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: कोर्ट ने किया रिमांड को खारिज

जानकारी के लिए बता दे कि ग्रेटर नोएडा के Vanice Mall के मालिक सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के तरफ से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट द्ववारा उनके 14 दिन के न्यायिक हिरासत के रिमांड को खारिज़ कर दिया है। जानकारी के लिए बता दे कि बीटा 2 कोतवाली पुलिस  द्वारा वेनिस मॉल के मालिक मोंटू पर केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद से ही ग्रेटर नोएडा स्थित वेनिस मॉल के मालिक Satendra Bhasin लगातार चर्चा में है। बता दे कि मामले की सुनवाई के दौरान भसीन के अधिवक्ता अमित चौहान ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनके मुवक्किल के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से पहले यूपी सरकार को शीर्ष अदालत से अनुमति लेनी होगी। इसी आधार पर कोर्ट ने Greater Noida पुलिस द्वारा प्रस्तुत रिमांड प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

एनसीएलटी आदेश और धोखाधड़ी के आरोप

शिकायत में यह भी आरोप है कि Satendra Bhasin ने ग्रैंड Vanice Mall की कुछ इकाइयों का स्वामित्व ग्रैंड एक्सप्रेस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को स्थानांतरित करने की कोशिश की, जो उनकी ही कंपनी है। 2023 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने बीआईआईपीएल को कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के तहत रखा था, जिससे कंपनी का प्रबंधन निलंबित हो गया था। इसके बावजूद, भसीन पर आरोप है कि उन्होंने बोर्ड में डीएस च्युइंग प्रोडक्ट्स की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर फर्जी वित्तीय लेनदेन किए, जिससे निवेशकों और होमबायर्स को भारी नुकसान हुआ। इस मामले में Greater Noida  के कोतवाल विद्युत गोयल पर भी कार्रवाई की गई है, और बीटा-2 कोतवाली में नए प्रभारी की जल्द नियुक्ति की जाएगी।