Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: लिफ्ट में महिला ने बच्चे को पीटा! CCTV में कैद हुई घटना, जाने क्या है पूरा मामला

top-news

Greater Noida: समाज में महिलाओं को करुणा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन क्या होगा जब वही करुणा अगर दरिंदगी में बदल जाए। ऐसा ही एक मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा से। ग्रेटर नोएडा के Gaur City-2 सोसायटी के 12 एवेन्यू में एक महिला का निर्दयी रूप सामने आया। घटना लिफ्ट में हुई, जहां एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ घुसी और वहां पहले से मौजूद बच्चे को बेरहमी से पीट दिया। बच्चा डरकर हाथ जोड़कर महिला से विनती करता रहा, लेकिन महिला का गुस्सा कम नहीं हुआ। यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

Greater Noida: बच्चे के डरने के बावजूद महिला ने दिखाई दरिंदगी

जानकारी के लिए बता दे कि Gaur City-2 के लिफ्ट में बच्चा अकेला था और जैसे ही महिला अपने कुत्ते के साथ लिफ्ट में दाखिल हुई, बच्चा डरकर सहम गया। महिला के कुत्ते ने पट्टा और मज़ल नहीं पहना था, जिससे बच्चा और अधिक भयभीत हो गया। घबराकर उसने हाथ जोड़कर महिला से रिक्वेस्ट की, लेकिन महिला ने उल्टा बच्चे पर गुस्सा निकालते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से सहमे बच्चे की स्थिति को देखकर लोग गुस्से में आ गए और सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना होने लगी। Greater Noida से इस घटना के सामने आने के बाद लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

बच्चे के परिजनों ने Gaur City-2 में हुए इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। इस घटना ने सोसायटी में भी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। Greater Noida स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और दोषी महिला पर सख्त कार्रवाई हो।