Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Delhi CM: ‘ मै इश्वर की शपथ लेती हुँ… ., ’ Rekha Gupta के रूप में मिला दिल्ली को अपना नया मुखिया! इन विधायकों को मिली मंत्री मंडल में जगह

top-news

Delhi CM: दिल्ली में 27 वर्षों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ता में वापसी की है, और रेखा गुप्ता को नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। आज रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में Rekha Gupta ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। खबर है कि उनके साथ पार्वेश वर्मा, मंजींदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, पंकज कुमार सिंह, और रविंदर इंद्राज सिंह ने भी कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते है। आइए जानते है दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के बारे में और गहराई से। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Delhi CM: लगभग 3 दशक से है राजनीती में सक्रिए! महिलाओं के लिए कर चुकीं है ये काम

जानकारी के लिए बता दे कि रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (BJP) से शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। बात अगर उनके राजनीतिक सफर की करे तो। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) से की थी। 1996-97 में उन्होंने DUSU की अध्यक्षता संभाली। इसके अलावा, उन्होंने उत्तरी पीतमपुरा से 2007 और 2012 में पार्षद के रूप में चुनाव जीते और दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर भी रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान Rekha Gupta महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए “सुमेधा योजना” शामिल है। वहीं अब बीजेपी के 27 वर्षो के बाद दिल्ली में सत्ता वापसी के साथ ही रेखा गुप्ता की भी Delhi CM के रूप में एक नई शुरुआत हो गई है।

शपथ समारोह में प्रधानमंत्री भी रहें शामिल

बात अगर 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों  की करें तो भाजपा (BJP) ने 70 में से 48 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। इस जीत के साथ, भाजपा ने 27 वर्षों के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। रेखा गुप्ता की नियुक्ति के साथ, दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिली है। अपने शपथ ग्रहण के बाद, Rekha Gupta ने दिल्ली की प्रमुख चुनौतियों, जैसे वायु और जल प्रदूषण, बुनियादी ढांचे में सुधार, और सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अपने संकल्प को दोहराया। Delhi CM के शपथ ग्रहण के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई सरकार को शुभकामनाएं दीं और दिल्ली के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग की उम्मीद जताई।