Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Vicky Kaushal: फिल्म ‘ Chhava’ के सक्सेस के बीच शिवाजी जयंती पर रायगढ़ किले पहुंचे अभिनेता विकी कौशल!

top-news

Vicky Kaushal: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की हालिया फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हो रही है। इस ऐतिहासिक फिल्म में विक्की ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। फिल्म Chhava ने न केवल शानदार कलेक्शन किया है, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई है। विक्की कौशल भी इस प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं और अपनी इस सफलता को ऐतिहासिक विरासत से जोड़ते हुए खास अंदाज में जश्न मना रहे हैं।

Vicky Kaushal ने लिया छत्रपति शिवाजी महाराज का आशीर्वाद

शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर विक्की कौशल ने रायगढ़ किले की यात्रा की और व हां जाकर छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल पर अपनी उपस्थिति को एक विशेष अनुभव बताया। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और अपने अनुभव को शब्दों में बयां किया। विक्की ने लिखा, “आज छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर मुझे रायगढ़ किले पर जाकर अपना सम्मान अर्पित करने का सौभाग्य मिला। आगे Vicky Kaushal  ने लिखा कि यहां पहली बार आने का मौका मिला और महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।”

पिल्म Chhava कर रही है बॉक्स ऑफिस पर धमाल

फिल्म ‘Chhava’ के जरिए विक्की कौशल ने ऐतिहासिक किरदार को जीवंत कर दिया है। फिल्म की कहानी और विक्की की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर विक्की के अभिनय और फिल्म की भव्यता की जमकर तारीफ की है। फिल्म की सफलता और रायगढ़ किले की यात्रा ने इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया है। Vicky Kaushal का यह कदम न केवल उनकी फिल्म के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है, बल्कि इतिहास और संस्कृति के प्रति उनके गहरे सम्मान को भी दर्शाता है।