Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Vitamin D: हड्डियों से मेंटल हेल्थ तक! इस तरह से मददगार है विटामिन-डी, जाने पूरी खबर

top-news

Vitamin D: शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर को रोजाना आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें विटामिन-सी और विटामिन-डी का विशेष महत्व है। विटामिन-डी की कमी से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, खासकर हड्डियों की कमजोरी। यह हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अभाव में शरीर में कैल्शियम का सही अवशोषण नहीं हो पाता, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है Vitamin D

अगर आपको बार-बार मूड स्विंग, तनाव या अवसाद की समस्या हो रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी है। शोधों के अनुसार, यह विटामिन मेंटल हेल्थ को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करता है, जो मूड और नींद को संतुलित करने में सहायक होते हैं। Vitamin D की कमी से अवसाद, सिजोफ्रेनिया और ऑटिज्म जैसी मानसिक विकारों का खतरा बढ़ सकता है।

विटामिन-डी की कमी से बचाव के उपाय

स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और सही आहार लेकर विटामिन-डी की कमी को दूर किया जा सकता है। नियमित रूप से धूप सेंकना विटामिन-डी प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है। इसके अलावा, दूध, अंडे, मशरूम और मछली जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन भी इस कमी को पूरा कर सकता है। डॉक्टर से परामर्श लेकर आवश्यकतानुसार Vitamin D सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है। शरीर को स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन-डी का पर्याप्त मात्रा में सेवन आवश्यक है।