Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

UP Board Exam 2025: नकल मुक्त परीक्षा के लिए कड़े प्रबंध! 24× 7 निगरानी में होंगे प्रश्नपत्र

top-news

UP Board Exam 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 22 मार्च तक किया जाएगा। इस बार परीक्षा जिले में 61 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा को नकल मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई के साथ प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा में भेजा जाएगा, जबकि स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी होगी। बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए। जाने पूरी खबर।

UP Board Exam 2025 नकल को रोकने के लिए कड़े प्रबंध

डीएम ने परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी सुविधाएं मानकों के अनुरूप उपलब्ध हों। अगर किसी केंद्र पर कोई कमी पाई जाती है, तो उसे समय रहते दुरुस्त किया जाए। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान नकल माफिया और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

परीक्षा की तैयारी पूरी, कंट्रोल रूम की स्थापना

UP Board Exam 2025 को देखते हुए एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे ने शासन के आदेशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। वहीं, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी 61 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के लिए बता दे कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के सुचारू संचालन के लिए जनपद में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसके प्रभारी डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे होंगे।