Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida Authority: पल्ला और थापखेड़ा में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर

top-news

Greater Noida Authority /कपिल चौधरी: डीएफसीसी रूट के अंतर्गत जनपद गौतम बुध नगर मध्य रेलवे के अंतर्गत गाजियाबाद टूंडला रेलवे क्षेत्र के किलोमीटर 1412/1113 के संपर्क संख्या 146 पर 6 लाइन सेतु का निर्माण होना है। वहां पर कुछ खसरों में किसानों के द्वारा निर्माण करा हुआ है जिसको आज प्राधिकरण के द्वारा हटा करके निर्माण कंपनी को कब्जा दिलवा दिया गया जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा ग्राम पल्ला और थापखेड़ा में अवैध निर्माण को तोड़ा गया है ग्राम पल्ला के खसरा संख्या 711, 608, 728, 605, 607, 712, 730, 731 ग्राम थापखेड़ा के खसरा संख्या 207, 208 इन खसरों पर निर्माण और फसल खड़ी थी जिसको प्राधिकरण द्वारा हटा दिया गया है।

Greater Noida Authority: महाप्रबंधक एके सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक सनी यादव ने दिखाई पूरी ताक़त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक सनी यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाया है और निर्माण कंपनी को मौके पर कब्जा प्राप्त कर दिए रहे। महाप्रबंधक एके सिंह का कहना है कि सेतु के निर्माण में जो अवरोध आ रहा था उसको साफ करके निर्माण कंपनी को कब्जा दिलवा दिया गया है। सेतु का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।