Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Indian Expo Mart: ELECRAMA 2025 के लिए यातायात मार्गों में बदलाव! इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रदर्शनी की व्यवस्था सुनिश्चित

top-news

Indian Expo Mart: गृह मंत्रालय और Greater Noida यातायात पुलिस ने घोषणा की है कि 20 से 26 फरवरी तक इंडिया एक्सपो मार्ट राउंडअबाउट को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यह निर्णय आगामी ELECRAMA 2025 प्रदर्शनी के मद्देनजर लिया गया है, जो इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित की जा रही है। इस दौरान, लगभग 20,000 लोग रोजाना प्रदर्शनी में भाग लेंगे, जिससे इलाके में भारी यातायात अपेक्षित है। ग्रेटर नोएडा में हो रही प्रदर्शनी में भाग लेने वाले और इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया गया है। पूरी खबर के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Indian Expo Mart: वाहन मार्ग परिवर्तित, पार्किंग की व्यवस्था

Greater Noida यातायात पुलिस ने बताया कि जिन वाहनों को गालगोटिया कट से इंडिया एक्सपो मार्ट राउंडअबाउट और IFS विला राउंडअबाउट की ओर जाना है, उन्हें शारदा राउंडअबाउट होते हुए एलजी राउंडअबाउट तक डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद, वाहन जगत फार्म या 130 मीटर रोड की ओर जा सकते हैं। इस मार्ग परिवर्तन के चलते यात्री अपने मार्ग की योजना पहले से बना कर चलें। ग्रेटर नोएडा में हो रहे Indian Expo Mart में आने वाले आगंतुकों के लिए नासा राउंडअबाउट में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें पार्किंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ELECRAMA 2025 प्रदर्शनी का महत्व

ELECRAMA 2025, जो 22 से 26 फरवरी तक Greater Noida इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रही है, का उद्देश्य नई ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी, पावर जनरेशन, और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए समाधान प्रदान करना है। ग्रेटर नोएडा में हो रही ये प्रदर्शनी इलेक्ट्रॉनिक्स और पावर सेक्टर में महिलाओं के योगदान को भी बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है।Indian Expo Mart के प्रदर्शनी में विभिन्न नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे भारत में ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिकता लाने में मदद मिलेगी।