Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Premanand Maharaj: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा पर हुआ विवाद! NRI Green Society ने माफी मांगी

top-news

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा हाल ही में विवादों का शिकार हो गई। उनका रात 2 बजे का पदयात्रा समय कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया था। छटीकरा रोड स्थित श्री कृष्ण शरणम आश्रम से लेकर श्रीराधा केलिकुंज आश्रम तक प्रेमानंद महाराज का यह मार्ग बहुत ही प्रसिद्ध है। पदयात्रा के दौरान भक्तों की भारी भीड़, बैंड बाजे, आतिशबाजी और लाउडस्पीकर पर भजन चलते थे, जिससे आसपास के लोग, खासकर NRI Green Society के सदस्य परेशान हो गए थे। उन्होंने इस शोर-गुल के कारण अपनी दिनचर्या पर पड़ने वाले प्रभाव का विरोध किया था।

Premanand Maharaj ने पदयात्रा को बंद करने का लिया निर्णय

प्रेमानंद महाराज ने इस विरोध को समझते हुए रात्रि पदयात्रा को बंद करने का निर्णय लिया। इसके बाद, संत के प्रति श्रद्धा रखने वाले भक्तों में उदासी छा गई। वहीं, NRI Green Society के सदस्य अपनी गलती महसूस करते हुए महाराज से माफी मांगने पहुंचे। एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष ने संत के सामने कहा कि वे उन्हें पिछले 12-14 सालों से जानते हैं और Premanand Maharaj के दर्शन करने आते रहे हैं, लेकिन इस बार बढ़ती भीड़ और शोर के कारण उनका आना-जाना कम हो गया था।

NRI Green Society के अध्यक्ष द्वारा मांफी मांगने पर प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

प्रेमानंद महाराज ने माफी मांगने वाले एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष से स्नेहपूर्ण तरीके से कहा कि उनका उद्देश्य किसी को दुख पहुंचाना नहीं था, बल्कि सबको सुख देना है। उन्होंने मार्ग में बदलाव कर इस मुद्दे का समाधान किया, जिससे लोगों का विरोध शांत हो गया। यह घटना यह दर्शाती है कि संत Premanand Maharaj के लिए हर किसी की भलाई सर्वोपरि है।