Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Tesla: भारत में टेस्ला की दस्तक! मुंबई और दिल्ली में भर्ती शुरू, EV बाजार में बढ़ेगा रोमांच

top-news

Tesla ने भारत में अपने विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई और दिल्ली में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में लिंक्डइन पर पोस्ट की गई नौकरियों के अनुसार, टेस्ला भारत में 13 पदों के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। इनमें सर्विस टेक्नीशियन, एडवाइजरी भूमिका, कस्टमर एंगेजमेंट मैनेजर और डिलीवरी ऑपरेशन्स स्पेशलिस्ट जैसी ग्राहक-संबंधी और बैक-एंड भूमिकाएँ शामिल हैं। टेस्ला के इस फैसले के पीछे भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में संभावनाएँ और सरकार द्वारा दी गई नीतिगत सहूलियतें हैं।

सरकार की नीतियों से भारत में EV बाजार को बढ़ावा

Tesla लंबे समय से भारत में प्रवेश करने की योजना बना रही थी, लेकिन उच्च आयात शुल्क के कारण इसकी रणनीति ठप पड़ी हुई थी। हालांकि, हाल ही में भारत सरकार ने लक्ज़री EVs पर मूल सीमा शुल्क को 110% से घटाकर 70% कर दिया है, जिससे विदेशी कंपनियों के लिए यह बाजार आकर्षक बन गया है। हालांकि, भारत का EV बाजार अभी भी चीन की तुलना में छोटा है, जहाँ पिछले वर्ष 1.1 करोड़ इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं, जबकि भारत में यह आंकड़ा लगभग 1 लाख यूनिट था। इसके बावजूद, टेस्ला भारत में बढ़ती EV मांग और हरित ऊर्जा की सरकारी पहल को देखते हुए यहाँ संभावनाएँ तलाश रही है।

Tesla कारों की बिकरी के बाद निर्माण कार्य भी हो सकता है शुरु

विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ला शुरुआत में भारत में अपनी EV कारों का आयात कर सकती है और मांग व सरकारी सहयोग को देखते हुए बाद में स्थानीय उत्पादन पर निर्णय ले सकती है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हो रही है। इसी सिलसिले में PM Modi और ईलॉन मस्क के बीच मुलाकात भी हुई थी। पीएम मोदी और Elon Musk की हालिया मुलाकात के बाद, अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार असंतुलन को कम करने और सैन्य उपकरणों की बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया है। इससे यह संकेत मिलता है कि भारत में Tesla की एंट्री अमेरिकी-भारतीय व्यापार संबंधों का भी हिस्सा हो सकती है।