Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Ziddi Girls Trailer: Prime Video पर देखें दोस्ती, सपनों और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी! ट्रेलर को मिल रहा फैन्स से भरपूर प्यार

top-news

Ziddi Girls Trailer: ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर आने वाली बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज जिद्दी गर्ल्स ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। जानकरी के लिए बता दे कि सीरीज 27 फरवरी को भारत सहित दुनिया के 240 देशों में हिंदी और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। निर्देशक शोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस सीरीज में लड़कियों की दोस्ती, महत्वाकांक्षाओं और व्यक्तिगत संघर्षों की कहानी को दिखाया गया है। इसे प्रीतीश नंदी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसकी स्क्रिप्ट नेहा वीना शर्मा और वसंत नाथ ने लिखी है। आइए जानते है सीरीज़ के बारे में और गहराई से।

Ziddi Girls Trailer पर शोमाली बोस ने कही ये बात 

निर्देशक शोनाली बोस ने इस सीरीज के बारे में कहा, “जिद्दी गर्ल्स सिर्फ एक कॉलेज ड्रामा नहीं है, बल्कि यह आज की युवा महिलाओं की जटिल और प्रेरणादायक कहानी है। इसमें दिल, दोस्ती, प्यार और विद्रोह की गहरी परतें हैं।” वहीं, लेखकों ने भी बताया कि उन्होंने इस कहानी को यथार्थवादी बनाने के लिए गहन शोध किया है। Ziddi Girls Trailer में सीरीज की कहानी मटिल्डा हाउस कॉलेज के हॉस्टल से शुरू होती है, जहां लड़कियों की अलग-अलग कहानियों और संघर्षों को दिखाया गया है।

ये नए कलाकार मचाएंगे धमाल

जानकारी के लिए बता दे कि जिद्दी गर्ल्स ट्रेलर से ये साफ हो गया है कि सीकीज़ में कई ‘ में अतिया तारा नायक, उमंग भड़ाना, ज़ैना अली, दीया दामिनी और अनुप्रिया कैरोली जैसे नए कलाकार नजर आएंगे। इस सीरीज को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है और Ziddi Girls Trailer को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यदि आप महिला सशक्तिकरण, दोस्ती और संघर्षों की गहरी और प्रेरणादायक कहानी देखना चाहते हैं, तो 27 फरवरी को Prime Video पर ‘जिद्दी गर्ल्स’ देखना न भूलें।