Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida-Greater Noida में WTC खरीदारों का गुस्सा फूटा, 10 साल बाद भी नहीं मिला कब्जा

top-news

Noida-Greater Noida में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (WTC) की दुकानों और संपत्तियों के खरीदारों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक दशक पहले 95 फीसदी तक भुगतान करने के बावजूद अब तक कब्जा न मिलने से नाराज खरीदारों ने सेक्टर-90 स्थित भूटानी अल्फाथंब परियोजना के बाहर विरोध जताया। खरीदारों ने बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द कब्जा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बिल्डर प्रबंधन ने गेट बंद कर दिया, जिससे खरीदारों में और आक्रोश बढ़ गया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Noida-Greater Noida: 10 साल बाद भी अधूरी परियोजनाएं, खरीदारों का धैर्य जवाब दे रहा

डब्ल्यूटीसी की नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर में कई परियोजनाएं चल रही हैं, जिन्हें भूटानी ग्रुप के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। खरीदारों का कहना है कि उन्होंने 2010 में ग्रेटर नोएडा के टेकजोन स्थित इस परियोजना में दुकानें बुक कराई थीं, लेकिन 10 साल बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। सेक्टर-132बी में स्थित WTC सीबीडी परियोजना में भी यही स्थिति बनी हुई है। खरीदारों का कहना है कि वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बिल्डर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा।

वर्चुअल स्पेस बुकिंग में देरी, निवेशकों को भारी नुकसान

Noida-Greater Noida के कुछ खरीदारों ने बताया कि उन्होंने 2018 और 2019 में वर्चुअल स्पेस की बुकिंग की थी और 75 से 95 फीसदी तक भुगतान कर चुके हैं। उन्हें 2021 तक स्पेस मिलना था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। विपुल गुप्ता ने बताया कि 2019 में 26 लाख रुपये देकर वर्चुअल स्पेस बुक किया था, लेकिन रेरा की समय-सीमा पूरी होने के बावजूद अब तक कब्जा नहीं मिला। वहीं, राजश्री गुप्ता ने कहा कि उन्होंने 2018 में बुकिंग की थी और 75 फीसदी भुगतान कर दिया था, लेकिन अब तक प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।