Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Gautam Buddha Nagar : शराब की 501 दुकानों का E-Lottery से आवंटन शुरू, आवेदन फीस बढ़ी

top-news

Gautam Buddha Nagar में आबकारी विभाग ने शराब की 501 दुकानों के आवंटन के लिए E-Lottery  प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत 234 देसी शराब की दुकानें, 239 कंपोजिट शॉप, 27 मॉडल शॉप और भांग की दुकानों का आवंटन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 17 से 27 फरवरी तक चलेगी, जिसमें इच्छुक व्यापारी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार आवेदन फीस को बढ़ाकर 50 हजार से 1 लाख रुपये तक कर दिया गया है, जो वापस नहीं होगी। आबकारी अधिकारियों के अनुसार, लाइसेंस मिलने से पहले ही आवेदन फीस से सरकार को बड़ी मात्रा में राजस्व प्राप्त होगा।

Gautam Buddha Nagar में आबकारी विभाग को होगा बड़ा राजस्व लाभ

चालू वित्तीय वर्ष में गौतमबुद्ध नगर आबकारी विभाग को 1800 से 1900 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। नई आबकारी नीति के तहत राजस्व में 15 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। 239 कंपोजिट दुकानों की लाइसेंस फीस से विभाग को 7.62 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे, जबकि देसी शराब की दुकानों की फीस से 79 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलेगा। इसके अलावा, मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस से 38.23 करोड़ रुपये का फायदा होगा। अगर प्रत्येक दुकान के लिए एक-एक आवेदन आता है, तो विभाग को केवल आवेदन फीस से ही 2.01 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

E-Lottery  प्रक्रिया और आवेदन के नियम

Gautam Buddha Nagar में आबकारी विभाग के अनुसार, ई-लॉटरी प्रक्रिया 6 मार्च को शुरू होगी। आवेदन करने के लिए 14 फरवरी से पंजीकरण शुरू हो गया है और 27 फरवरी तक जारी रहेगा। आवेदन केवल उन्हीं लोगों के लिए खुला है जो शराब व्यापार में गंभीरता से निवेश करना चाहते हैं। इस बार एक नाम पर पूरे प्रदेश में केवल दो दुकानों का ही आवंटन किया जाएगा। देसी शराब की दुकानों के लिए आवेदन फीस 40 हजार से 65 हजार रुपये रखी गई है, जबकि अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों के लिए यह 55 हजार से 90 हजार रुपये तक होगी। मॉडल शॉप के लिए आवेदन फीस 60 हजार से 1 लाख रुपये तक रखी गई है।