Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida International Airport से जुड़ी सड़कों का होगा चौड़ीकरण, पुलिस कमिश्नर ने लिखा पत्र

top-news

Noida International Airport: गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नोएडा डोमेस्टिक एयरपोर्ट से जुड़ी सभी लिंक सड़कों और मार्गों के चौड़ीकरण की मांग को लेकर यमुना प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखा है। उन्होंने अनुरोध किया कि बढ़ते यातायात को देखते हुए इन सड़कों का विस्तार जल्द से जल्द किया जाए, ताकि यात्रियों और वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। पुलिस प्रशासन इस कार्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि भविष्य में एयरपोर्ट के सफल संचालन में कोई बाधा न आए।

Noida International Airport पर उत्पन हो रही है जाम की स्थिति

जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और इसे दो चरणों में पूरा करने की योजना है। पहले चरण में एयरपोर्ट दो रनवे के साथ शुरू होगा, जिसकी वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 70 मिलियन होगी। भविष्य में इसे पांच रनवे तक विस्तारित किया जाएगा, जिससे इसकी कुल वार्षिक यात्री क्षमता 225 मिलियन तक पहुंच जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने पर देश-विदेश से यात्रियों और व्यापारियों की भारी आवाजाही होगी, जिससे क्षेत्र के यातायात पर भी प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान में भी Noida International Airport से जुड़ी सड़कों पर यातायात दबाव काफी अधिक है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

पैसेंजर टर्मिनल और कार्गो टर्मिनल की होगी स्थापना

एयरपोर्ट के विकास के साथ ही पैसेंजर टर्मिनल और कार्गो टर्मिनल भी स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे भारी वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। खासतौर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा से यात्री, श्रमिक और किसान इन मार्गों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में सड़कों के चौड़ीकरण की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। पुलिस कमिश्नर के पत्राचार के बाद Noida International Airport के इस दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाने की संभावना है, जिससे यातायात प्रबंधन आसान होगा और स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी यात्रियों को भी राहत मिलेगी।