Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Gautam Buddha Nagar: भूजल स्तर बढ़ाने और अवैध निर्माण पर डीएम सख्त, दिए सख्त निर्देश

top-news

Gautam Buddha Nagar: जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने भूजल स्तर को बढ़ाने और डूब क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि “कैच द रेन” अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाए। सरकारी और निजी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही, डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोकने और ध्वस्त करने की कार्रवाई नियमित रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Gautam Buddha Nagar विभागो में पौधारोपण के लिए की गई बैठक

डीएम ने सभी विभागों को पौधारोपण कार्यक्रम के तहत चिन्हित स्थलों की रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पौधों की मांग और समय पर वितरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। ओवरलोडिंग और बिना ढके निर्माण सामग्री ले जा रहे डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सख्ती से रोक लगाने के लिए पुलिस, परिवहन और खनन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने को कहा गया है। साथ ही, वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए Gautam Buddha Nagar में एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कही ये बात 

जामकारी के लिए बता दे कि Gautam Buddha Nagar के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी भवनों जैसे कार्यालय, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत भवनों में अनिवार्य रूप से रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण के प्रति जनता को जागरूक करने और इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जल स्तर सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में जल संकट की समस्या को कम किया जा सके।