Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Women’ s Premier League 2025 के आगाज़ में सजेगी सितारों की महफिल! Ayushmann Khurrana के साथ ये स्टार भी लुटेंगे महफिल

top-news

Women’s Premier League के तीसरे सीज़न का आगाज़ आज बड़ोदरा के स्टेडियम में होने जा रहा है। इस खेल समारोह के ग्रांड ओपनिंग से जहाँ एक तरफ क्रिकेट फैन्स के दिल में खुशी की लहर तो वही इसी बीच सिनेमा फैन्स के लिए भी एक अच्छी खबर है। बता दे कि आज विमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन पर बॉलीवुड अभिनेता Ayushmann Khurrana परफॉर्म करने वाले है। वहीं बात अगर मैच की करे तो विमेंस प्रीमियल लीग का पहला मैच RCB और Gujarat Giants के बीच खेली जाएगी। आइए जानते है क्या है पूरी खबर। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Women’s Premier League के उद्घाटन में सजेगी इन सितारों की महफिल 

बात अगर विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मैच की करे तो पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB और Gujarat Giants के बीच खेला जाएगा। वहीं इस बार उद्घाटन समारोह को और रोमांचक बनाने के लिए इसे दो दिन तक मिड-इनिंग ब्रेक के दौरान आयोजित किया जाएगा। जहाँ पहले दिन बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना परफॉर्म करेंगे, जबकि दूसरे दिन 15 फरवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के दौरान मशहूर सिंगर मधुबंती बागची अपनी प्रस्तुति देंगी। Women’s Premier League के दोनों मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे शुरू होंगे, और परफॉर्मेंस मिड-इनिंग ब्रेक में लगभग 9 बजे होगी। ये दोनों कार्यक्रम कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे।

किसके नाम होगा खिताब 

वही इसके अलावा विमेंस प्रीमियर लिग में इस बार RCB की कप्तानी भारतीय स्टार स्मृति मंधाना के हाथों में होगी। टीम में एलिसे पेरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल और रेणुका सिंह ठाकुर जैसी दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। 2024 में RCB ने विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। वहीं, Gujarat Giants ने इस बार ऑक्शन में दो सबसे महंगी खरीदारी की – उन्होंने भारतीय बल्लेबाज सिमरन शेख को 1.9 करोड़ और वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन को 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा। दूसरे दिन MI और DC के बीच मुकाबला होगा, जहां मुंबई की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग करेंगी। अब देखना ये है कि क्या इस बार भी आरसीबी Women’s Premier League का खिताब अपने नाम कर पाएगी।