Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: मासूम के लिए काल बन गया ‘ दाल’ , भगोने में गिरने से हुई मौत! जाने क्या है पूरा मामला

top-news

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक खौलते हुए दाल के भगोने में गिरने से एक 5 साल के मासूम की जान चली गई। इस वारदात के बाद से ही परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के लिए बता दे कि घर में शादी के जश्न के बीच ये दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक पाँच साल के एक मासूम बच्चे की जान चली गई। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida में शादी के बीच छाया परिवार पर मौत का मातम

जानकारी के लिए बता दे कि ग्रेटर नोएडा के बागपूर गांव स्थित मोदी ईंट भट्टे  में ये हादसा तब हुआ जब परिवार में शादी का जश्न चल रहा था। और जश्न में आए तमाम मेहमान के लिए दाल और चावल बनाए जा रहे थे। तभी पाँच साल का मासूम उस दाल के बरतन में आकर गिर गया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे कि 4 दिन तक जिन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद मासूम की जान चली गई। जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida में हुए इस हादसे में मृतक बच्चे का नाम सूफियान बताया जा रहा है। बता दे कि सूफियान अपने परिवार का इकलौता बच्चा था। जिसकी मौत के बाद से ही परिवार लगातार सदमें में है।

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं

वही बात अगर सूफियान के परिवार की करे तो सूफियान के पिता और उसका परिवार अलिगढ़ के रहने वाले है। ग्रेटर नोएडा में वो लोग मजदूरी करते है। वही बात अगर इस तरह के हादसे की करें तो ये पहली बार नहीं है जब इस तरह के हादसे सामने आए हैं। फरवरी 2024 में नोएडा के बिशनपुरा गांव में डेढ़ साल का बच्चा गर्म पानी में गिरकर जान गंवा चुका है, जबकि नवंबर 2021 में Greater Noida के बंबावड़ गांव में आठ महीने के बच्चे की गर्म पानी गिरने से मौत हो गई थी। ऐसे हादसे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी करते हैं।