Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Gautam Buddha Nagar पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपये मूल्य के गांजे को किया नष्ट

top-news

Gautam Buddha Nagar पुलिस ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए 646.705 किलोग्राम गांजे को नियमानुसार नष्ट कर दिया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। बुधवार को डीसीपी अपराध शक्ति मोहन अवस्थी और डीसीपी नार्कोटिक्स अशोक कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन और वर्णिका सिंह की उपस्थिति में पुलिस कमिश्नरेट के सात थानों में दर्ज 134 मामलों से संबंधित गांजे का विनष्टीकरण किया गया। जाने क्या है पूरा मामला। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Gautam Buddha Nagar के सेक्टर 39 से बरामद हुआ गांजा

इस नष्टीकरण अभियान को सर्वोच्च न्यायालय और डीजी मुख्यालय नार्कोटिक्स के आदेशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया गया। यह प्रक्रिया नेशनल वुड प्रोडक्ट्स, साइट-5, कासना में विशेषज्ञों और अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से जब्त गांजे का निष्पादन किया गया, जिसमें थाना कासना में दर्ज दो मामलों से 452.4 किलोग्राम, थाना सेक्टर-39 के एक मामले से 107 किलोग्राम, थाना फेस-1 के 51 मामलों से 32.890 किलोग्राम तथा थाना सेक्टर-20, सेक्टर-24, सेक्टर-49 और सेक्टर-58 में दर्ज 78 मामलों से संबंधित गांजा नियमानुसार नष्ट किया गया।

पुलिस ने कही ये बात 

Gautam Buddha Nagar पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस कमिश्नरेट का यह अभियान न केवल मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर रोक लगाने में सहायक होगा, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देगा। इस कार्रवाई से अपराधियों में भय उत्पन्न होगा और युवाओं को नशे की लत से बचाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की सूचना देकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।