Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida: नोएडा के जनता फ्लैट जर्जर हालत में, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ा खतरा

top-news

Noida: महंगाई के दौर में आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए नोएडा के जनता फ्लैट आज बदहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं। नोएडा प्राधिकरण की अनदेखी और समय पर मरम्मत न होने के कारण इन फ्लैटों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। लोगों की कई बार की गई शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है, जिससे वहां रहने वाले लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। जर्जर होती इमारतों में रहना किसी खतरे से कम नहीं है, लेकिन मजबूरी में लोग इन खतरनाक मकानों में रहने को विवश हैं। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

छतों और सीढ़ियों की स्थिति चिंताजनक

Noida के सेक्टर-71 स्थित जनता फ्लैट की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि छत और सीढ़ियों पर पड़े लेंटर का सरिया तक दिखने लगा है। कई स्थानों पर प्लास्टर पूरी तरह टूट चुका है और लगातार दीवारों से मलबा गिरने की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, जब भी 4-5 लोग एक साथ सीढ़ियों से उतरते हैं, तो सीढ़ियां हिलने लगती हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोग हर दिन डर के साए में जी रहे हैं, लेकिन रहने के लिए कोई दूसरा विकल्प न होने के कारण वे इन जर्जर फ्लैटों में ही रहने को मजबूर हैं।

Noida प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रही परेशानी

स्थानीय लोगों ने कई बार नोएडा प्राधिकरण से फ्लैटों की मरम्मत की मांग की है, लेकिन उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। रहवासियों का कहना है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देगा। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालने की अपील की है, ताकि उन्हें सुरक्षित आवास मिल सके और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।