Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: घर का सपना पूरा करने के लिए बिल्डर के साथ साझेदारी करेंगे खरीदार

top-news

Greater Noida: सैकड़ों घर खरीदारों ने अपने घर के सपने को साकार करने के लिए बिल्डर के साथ साझेदारी करने का निर्णय लिया है। अजनारा ली गार्डन के तीसरे चरण में 585 फ्लैट्स के निर्माण का कार्य एक दशक से अधूरा पड़ा था, और बिल्डर की वादाखिलाफी के कारण खरीदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब खरीदारों ने रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के माध्यम से परियोजना को पूरा करने के लिए एक पहल की है और बिल्डर के 48 करोड़ रुपये के बकाए का 25 फीसदी, यानी करीब 12 करोड़ रुपये जमा करने का प्रस्ताव ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) को दिया है।

Greater Noida में 2026 तक बनेंगे 4 टावर

इस परियोजना में चार टॉवर शामिल हैं, जिनमें से दो टॉवर पूरी तरह से बन चुके हैं, जबकि तीसरे और चौथे टॉवर का निर्माण अभी जारी है। रेरा के तहत इसे 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस बीच, आरडब्ल्यूए ने बिल्डर के साथ मिलकर निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सहमति बनाई है। यूपी-रेरा ने भी इन टॉवरों के निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद जनवरी 2024 में Greater Noida में निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया।

5 करोड़ के योगदान से मिलेगा घर 

अब खरीदारों ने 5 करोड़ रुपये का योगदान देने का प्रस्ताव रखा है, और साथ ही 7 मई 2024 को एनसीएलटी द्वारा दी गई अनुमति के बाद अजनारा रियलटेक लिमिटेड को सरकारी नीति का लाभ मिलने की उम्मीद है। यह कदम घर खरीदारों के लिए राहत की ओर बढ़ने वाला है, क्योंकि वे बिल्डर के बकाए का भुगतान करके Greater Noida में अपने घर के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।