Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

रात में देर तक जागने की आदत सेहत के लिए खतरा, जानिए इससे जुड़ी गंभीर बीमारियां

top-news

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम के दबाव और डिजिटल दुनिया के आकर्षण में इतना खो जाते हैं कि अपनी नींद तक से समझौता कर लेते हैं। खासकर युवा और विद्यार्थी देर रात तक मोबाइल चलाने या पढ़ाई करने की आदत डाल लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत धीरे-धीरे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है?

विशेषज्ञों के अनुसार, नींद की कमी का सबसे बड़ा असर हमारे हार्मोनल बैलेंस पर पड़ता है। जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता, तो ग्रेलिन नामक भूख बढ़ाने वाले हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है और हाई कैलोरी फूड खाने की इच्छा होती है। यही कारण है कि देर रात तक जागने की आदत मोटापे का एक बड़ा कारण बन सकती है।

इसके अलावा, नींद की कमी से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ सकता है। कई शोधों में यह भी साबित हुआ है कि जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते, उनमें हृदय रोग और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा अधिक होता है। बच्चों और युवाओं में यह आदत मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। लगातार नींद की कमी से स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी समस्याएं जन्म ले सकती हैं, जिससे उनकी एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी प्रभावित हो सकती है।