Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida: आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के खरीदारों को बड़ा झटका, देरी मुआवजे पर कोर्ट रिसीवर का इनकार

top-news

Noida: आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों को एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बिल्डर-बायर एग्रीमेंट के तहत देरी से फ्लैट की डिलीवरी पर मिलने वाले मुआवजे को अब कोर्ट रिसीवर ने मानने से इंकार कर दिया है। इससे उन खरीदारों को बड़ा झटका लगा है, जिन्होंने इस राशि को अपने अंतिम भुगतान या रजिस्ट्री में समायोजित करवा लिया था। अब रजिस्ट्री के समय उनसे यह रकम फिर से मांगी जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Noida के इन बिल्डर पर मुआवजा एडजस्ट करने का था वादा

यह प्रोजेक्ट 2009-10 में लॉन्च हुआ था, और बिल्डर ने 2012 तक फ्लैट देने का वादा किया था, लेकिन खरीदारों को 2014 में पजेशन मिला। इस देरी की भरपाई के लिए बिल्डर ने 10 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से मुआवजा देने का समझौता किया था। सुमाली कपूर और कृष्णा मुरारी अग्रवाल जैसे कई खरीदारों ने इस राशि को अंतिम भुगतान या रजिस्ट्री में एडजस्ट करवा लिया था, लेकिन अब कोर्ट रिसीवर इसे मानने से इंकार कर रहा है, जिससे Noida में फ्लैट खरीदारों पर दोहरी मार पड़ी है।

खरीदारों की शिकायत और संघर्ष

खरीदार अब इस फैसले के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठा रहे हैं। पूर्व एओए अध्यक्ष गौरव असाती ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर कोर्ट रिसीवर से बैठक की, जिसमें खरीदारों को लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है। खरीदारों का कहना है कि उनके पास Noida के इन बिल्डरो से हुए समझौते की कॉपी मौजूद है, फिर भी उन्हें दोबारा भुगतान करने को कहा जा रहा है। इससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं और जल्द ही इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाने की तैयारी कर रहे हैं।