Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Hotstar: अहमदाबाद में भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे के दौरान हॉटस्टार की स्ट्रीमिंग सेवाएं प्रभावित

top-news

Hotstar: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले के दौरान हॉटस्टार की स्ट्रीमिंग सेवाएं बाधित हो गईं। यह समस्या मैच से पहले टॉस के समय और फिर भारतीय पारी के पहले ओवर के दौरान देखी गई। हॉटस्टार, जो इस सीरीज का आधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, की यह अस्थायी खराबी क्रिकेट प्रेमियों के लिए असहज स्थिति बन गई। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी को जल्द ही ठीक कर लिया गया, लेकिन इस दौरान फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

Hotstar की खराबी पर लोग कर रहे टिप्पणी

गौरतलब है कि भारतीय टीम पहली बार 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद अहमदाबाद के इस मैदान पर वनडे खेल रही थी। 19 नवंबर 2023 को इसी मैदान पर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को गहरा आघात लगा था। ऐसे में जब भारत ने अहमदाबाद में फिर से वनडे खेला, तो फैंस ने इसे भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए Hotstar की अस्थायी खराबी पर मजेदार मीम्स और टिप्पणियां साझा कीं।

टिप्पणी में लोगो ने लिखा ये बात 

फैंस की प्रतिक्रियाओं में से एक ने खास ध्यान खींचा, जिसमें कहा गया, “यहां तक कि हॉटस्टार भी भारत की वर्ल्ड कप फाइनल की हार से उबर नहीं पाया है।” इस तरह की टिप्पणियों से यह साफ झलकता है कि भारतीय क्रिकेट प्रेमी अब भी उस हार को भुला नहीं पाए हैं। हालांकि, Hotstar में हुई तकनीकी गड़बड़ी जल्दी ही दूर कर दी गई, जिससे दर्शकों ने बिना किसी बाधा के मुकाबले का आनंद उठाया।