Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों की अनदेखी, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

top-news

Greater Noida: आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर दर्ज की जा रही शिकायतों के समाधान को लेकर स्थानीय लोग नाराज हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की निगरानी में चलने वाले इस पोर्टल पर लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद होती है, लेकिन वर्क सर्किल-6 के अधिकारियों पर लीपापोती करने के आरोप लगे हैं। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी शिकायतों का निवारण मौके पर जाकर किया जाए और शिकायतकर्ता से संवाद किया जाए। बावजूद इसके, शिकायतों का समाधान बिना मौके का निरीक्षण किए ही कर दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।

Greater Noida के साकीपुर गांव के युवक ने की शिकायत 

साकीपुर गांव निवासी दीपक कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि जैतपुर-वैशपुर गांव में सड़क निर्माण की अनदेखी हो रही है। नियम के अनुसार हर सात साल में सड़क का नवीनीकरण होना चाहिए, लेकिन 2009 के बाद से कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और गड्ढों से भर गई है। दीपक का आरोप है कि वर्क सर्किल-6 के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार ने बिना किसी निरीक्षण और वार्ता के पोर्टल पर रिपोर्ट डाल दी कि सड़क की स्थिति संतोषजनक है। दीपक ने यह भी कहा कि मनोज कुमार ने उनसे कोई बातचीत नहीं की, जिससे उनकी शिकायत की उपेक्षा साफ दिखाई देती है।

लोगो ने कही ये बात 

Greater Noida में वर्क सर्किल-6 की कार्यशैली से अन्य लोग भी नाराज हैं। सेक्टर म्यू-2 के निवासी सोनू प्रधान का कहना है कि उनके क्षेत्र में भी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज करने के बाद अधिकारी वार्ता किए बिना ही ‘वार्ता हो गई’ लिख देते हैं और मौके पर निरीक्षण करने की भी जहमत नहीं उठाते। इसके अलावा, शिकायतकर्ताओं के साथ अधिकारियों के गलत व्यवहार की भी शिकायतें सामने आई हैं। इस लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये से लोग आक्रोशित हैं और उन्होंने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।