Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Mahesh Babu की फिटनेस और मेहनत को लेकर Shilpa Shirodkar ने की तारीफ

top-news

Mahesh Babu: प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता महेश बाबू अपनी शानदार फिल्मों और दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनकी सिस्टर-इन-लॉ और पूर्व अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में उनके अनुशासन और मेहनत की सराहना की। Shilpa Shirodkar ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में कहा कि महेश बाबू की उम्र जैसे घट रही है, क्योंकि वह बेहद फिट और मेहनती हैं। उन्होंने महेश को सबसे बेहतरीन अभिनेता बताते हुए कहा कि उनके समर्पण और कड़ी मेहनत की कोई तुलना नहीं है।

Mahesh Babu पर शिल्पा शिरोडकर ने कही ये बात

Shilpa Shirodkar ने यह भी खुलासा किया कि महेश बाबू अपनी फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं और दिन में दो बार वर्कआउट करते हैं। वह पार्टी करना पसंद नहीं करते और हमेशा साधारण घर का खाना खाते हैं। शिल्पा के अनुसार, महेश की फिटनेस और अनुशासन उनकी मानसिक और शारीरिक शक्ति का परिणाम है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। इसके अलावा, Mahesh Babu ने ‘मुफासा: द लायन किंग’ के तमिल संस्करण में अपनी आवाज दी है, जिससे यह फिल्म और भी खास बन गई है।

जल्द होगी ये फिल्म रिलीज़

महेश बाबू के प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि वह अपनी आगामी फिल्म SSMB29 की तैयारी में जुटे हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने शादी के बाद अभिनय छोड़ दिया, लेकिन Mahesh Babu लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनकी मेहनत, फिटनेस और शानदार अभिनय ने उन्हें तेलुगु सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया है।