Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

PM Modi: चार दिवसीय फ्रांस और अमेरिका यात्रा से पहले मोदी ने कही ये बात

top-news

PM Modi अपनी चार दिवसीय विदेश यात्रा के तहत फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा में वह फ्रांस में आयोजित एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे, जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित और समावेशी विकास पर चर्चा होगी। इसके अलावा, वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के 2047 रोडमैप की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे और मार्सिले में अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (ITER) परियोजना का दौरा भी करेंगे। इसके साथ ही, वह मजारगुएस युद्ध कब्रिस्तान में प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

फ्रांस के बाद अमेरिका रवाना होंगे PM Modi 

फ्रांस के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर दो दिवसीय अमेरिका यात्रा के लिए रवाना होंगे। यह राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली अमेरिका यात्रा होगी, जिसे उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने का अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रौद्योगिकी, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना है। PM Modi और ट्रंप के बीच इस यात्रा के दौरान व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को लेकर गहन चर्चा होगी।

भारत और अमेरिका के बीच इस मुद्दे पर होगी बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका यात्रा को लेकर कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर एक बेहतर भविष्य की नींव रखेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल में दोनों देशों ने कई सफल समझौते किए थे और इस यात्रा के जरिए वे आपसी संबंधों को और गहरा करने के लिए नए एजेंडे पर काम करेंगे। PM Modi ने कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं।