Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

NGT: Greater Noida में 980 पेड़ों की अवैध कटाई पर एनजीटी सख्त, वन अधिकारियों को तलब

top-news

NGT: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने Greater Noida में 980 पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन पर सख्त टिप्पणी की है। ट्रिब्यूनल ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई के बावजूद यूपी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले में प्रधान मुख्य वन संरक्षक को 13 मई को डिजिटल माध्यम से पेश होने का निर्देश दिया गया है।

NGT अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी

एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि Greater Noida में अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की लकड़ियां केवल दो वाहनों में पकड़ी गईं, जबकि 900 से अधिक पेड़ों के ठिकाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। ट्रिब्यूनल ने प्रशासन से पूछा कि अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई की गई और दोषियों की पहचान के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

Greater Noida के अलावा नोएडा में भी काटे गए पेड़ 

इसी बीच, नोएडा के नंगला नगली गांव में भी 20-25 साल पुराने पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शख्स अपने साथियों के साथ अलास्का फार्म हाउस में पेड़ काट रहा था। जब स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई तो विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लकड़ियों से भरी गाड़ी जब्त कर ली। इस मामले में कोतवाली एक्सप्रेसवे थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। NGT ने स्पष्ट किया कि राज्य प्रशासन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक सतर्क और जवाबदेह होना चाहिए।