Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

High Blood Pressure: दिल के साथ साथ इन बीमारियो के लिए भी खतरे की घंटी बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर

top-news

High Blood Pressure सिर्फ हृदय रोगों का कारण नहीं बनता, बल्कि यह किडनी, आंखों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। जब भी ब्लड प्रेशर जांच की जाती है, तो दो आंकड़े सामने आते हैं—सिस्टोलिक और डायस्टोलिक। सिस्टोलिक दबाव उस समय का होता है जब हृदय धमनियों में रक्त को पंप करता है, जबकि डायस्टोलिक दबाव हृदय के आराम के दौरान मापा जाता है। सामान्य रूप से 120/80 mmHg को स्वस्थ रक्तचाप माना जाता है। अगर यह सामान्य से ऊपर या नीचे बना रहता है, तो यह स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है।

High Blood Pressure को नियंत्रित रखने के लिए करे ये काम

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, आहार में सोडियम (नमक) की मात्रा कम करना, नियमित व्यायाम करना, वजन को संतुलित रखना और स्वस्थ आहार अपनाना, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। विशेष रूप से, डैश डाइट (हरी सब्जियां, फल, और कम वसा वाले खाद्य पदार्थ) High Blood Pressure को सामान्य बनाए रखने में सहायक होती है। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना भी लाभदायक हो सकता है।

इन चीज़ो को कराना ना भूले

नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करना आवश्यक है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके परिवार में हाई बीपी का इतिहास रहा हो। घर पर ब्लड प्रेशर मॉनिटर रखना और समय-समय पर जांच करना, इसकी गंभीरता को कम करने में मदद कर सकता है। खानपान में सुधार और शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देकर लोग High Blood Pressure को नियंत्रित रख सकते हैं, जिससे लंबे समय तक स्वस्थ जीवन बना रह सकता है।