Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida Authority में गड़बड़ी, तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

top-news

Noida Authority में गड़बड़ी और शिकायतों के चलते तीन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। उद्यान विभाग के उप निदेशक, सिविल वर्क सर्किल-4 के प्रभारी और विद्युत यांत्रिक सर्किल-1 के वरिष्ठ प्रबंधक को उनके पद से हटाकर कार्मिक विभाग से संबद्ध कर दिया गया है। इन अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में अनियमितताओं के आरोप लगे थे, जिसके कारण शासन में इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति पहले ही भेजी जा चुकी थी।

Noida Authority के वरिष्ठ प्रबंधक पर हुई कार्रवाई 

वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार को सेक्टर-63 छिजारसी में एक निर्माण स्थल पर तोड़फोड़ के मामले में हटा दिया गया है। इस निर्माण स्थल पर हाईकोर्ट का स्टे था, इसके बावजूद कथित रूप से अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। कोर्ट ने इसे अवमानना मानते हुए नोएडा अथॉर्टी के सीईओ को तलब किया। वहीं, उद्यान विभाग के उप निदेशक राजेंद्र सिंह को भी टेंडर में गड़बड़ी के चलते हटाया गया है। उनका नाम नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक टेंडर घोटाले से जुड़ा था।

2023 के प्रोजेक्ट पर की गई थी अनियमितताएं

Noida Authority के विद्युत यांत्रिक विभाग के सर्किल-1 के प्रभारी प्रदीप कुमार पर भी कार्रवाई हुई है। उन पर स्ट्रीट लाइट केबल बिछाने में घोटाले का आरोप था। नवंबर 2023 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। प्राधिकरण ने प्रदीप कुमार के निलंबन की सिफारिश की थी, लेकिन शासन स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद प्राधिकरण के सीईओ को विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी और आगे की कार्रवाई के लिए आठ सप्ताह बाद अगली सुनवाई तय की गई है।