Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida International Airport से उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू

top-news

Noida International Airport से विमान सेवाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम व यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच एक अहम करार हुआ है। इस करार के तहत एयरपोर्ट के शुरू होते ही उत्तराखंड के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस समझौते पर अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए, जिससे यात्रियों को उत्तराखंड तक सीधी व सुगम यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

Noida International Airport के लिए यमुना प्राधिकरण में हुई ये बैठक 

शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय में हुई इस बैठक में यह तय किया गया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। शुरुआती चरण में एक बस चलाई जाएगी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस सेवा के तहत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे उनकी यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक होगी।

उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत

यह बस सेवा Noida International Airport से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। इससे ना केवल उत्तराखंड के तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को भी बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी, जिससे एयरपोर्ट और उत्तराखंड के बीच परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।