Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Valentine Week पर Greater Noida में महंगाई की मार, गुलाब के दामों में दोगुनी बढ़ोतरी

top-news

Valentine Week: प्रेम और इजहार के हफ्ते वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही गुलाब की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। रोज डे पर अपने प्यार का इजहार करने वालों को इस बार जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। Greater Noida के स्थानीय बाजारों में जो गुलाब 30 से 40 रुपये में बिकता था, उसकी कीमत अब 50 से 110 रुपये तक पहुंच गई है। फूल विक्रेताओं का कहना है कि वेलेंटाइन वीक से पहले ही मांग बढ़ने के कारण दाम दोगुने हो गए हैं। लाल गुलाब 50-60 रुपये, पिंक और सफेद गुलाब 70-80 रुपये, यलो गुलाब 80 रुपये और स्वीट पिंक गुलाब 110 रुपये तक बिक रहा है।

Valentine Week पर गुलाब ने उड़ाए प्रेमियों के होश

फूल विक्रेताओं के अनुसार, गुलदस्तों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। पहले जो गुलदस्ता 200 रुपये में तैयार हो जाता था, अब उसकी कीमत 300 रुपये हो गई है, जबकि महंगे गुलदस्तों की कीमत 3,000 रुपये तक पहुंच चुकी है। Greater Noida बढ़ोतरी की वजह फूलों की बढ़ती मांग और आपूर्ति में कमी को बताया जा रहा है। इसके अलावा, लिली और गुड़हल के फूलों के दाम भी बढ़े हैं, जिससे खरीदारों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

एडवांस बुकिंग ने बढ़ाए लोगो की परेशानीयां

रोज डे के मौके पर प्रेमी जोड़े और शादीशुदा लोग एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने इश्क का इजहार करते हैं, लेकिन इस बार Valentine Week पर बढ़ी हुई कीमतों के चलते उन्हें अपनी जेब पर अतिरिक्त बोझ सहना पड़ेगा। Greater Noida में फूल विक्रेता पहले ही 50 से अधिक गुलदस्तों की बुकिंग कर चुके हैं, जिससे साफ है कि भले ही महंगाई बढ़ गई हो, लेकिन प्यार के इजहार में कोई कमी नहीं आने वाली।