Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Akhilesh Yadav ने Greater Noida में दी डॉक्टर प्रतिष्‍ठा भाटी को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं

top-news

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की बेटी डॉक्टर प्रतिष्ठा भाटी को उनके विवाह से पूर्व आशीर्वाद दिया। अखिलेश यादव के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर भव्य स्वागत किया और काफिले के साथ Greater Noida के  डेल्टा-3 सेक्टर तक पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Akhilesh Yadav ने प्रतिष्ठा भाटी और उनके परिवार से मिलकर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ करीब आधे घंटे तक बातचीत की और पार्टी की एकता एवं संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने Greater Noida के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाजवाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर Greater Noida सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, फकीर चंद नागर, सुनील भाटी, यूनुस प्रधान, कपिल ननका सैफी, दीपक देवटा, ओंकार भाटी, अक्षय चौधरी, विवेक बेनीवाल समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने Akhilesh Yadav के मार्गदर्शन को सराहा और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।