Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Antriksh Builder के सामने क्या लटक जाएगा ताला? 24 घंटे के भीतर UP RERA को जमा करने होंगे इतने रुपए… .

top-news

Antriksh Builder: दादरी तहसील की टीम ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में स्थित अंतरिक्ष इंजीनियरिंग प्रा.लि. बिल्डर के कार्यालय को सील कर दिया। यह कार्रवाई UP RERA के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) के तहत 4.96 करोड़ रुपये की बकाया राशि के कारण की गई। जिला प्रशासन ने बिल्डर को 24 घंटे के भीतर बकाया राशि जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। निर्धारित समय में भुगतान न करने की स्थिति में वारंट जारी करने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Antriksh Builder के खिलाफ अधिकारियों ने जारी किए इतने आरसी

जिला प्रशासन के अनुसार, UP RERA की 2700 से अधिक आरसी लंबित हैं, जिनकी कुल राशि 700 करोड़ रुपये से अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि अंतरिक्ष बिल्डर के खिलाफ 30 से अधिक आरसी जारी की जा चुकी हैं और उन्हें पहले भी कई नोटिस भेजे गए थे। वर्ष 2023 में भी बिल्डर का कार्यालय सील किया गया था, लेकिन बकाया जमा न करने पर कार्रवाई की गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि Antriksh Builder के अलावा अन्य बिल्डर भी बकाया नहीं चुकाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

नोएडा में टीजीबी इंफ्रास्ट्रक्चर के फ्लैट और दुकान सील

नोएडा प्राधिकरण ने बकाया राशि न चुकाने पर सेक्टर-50 स्थित टीजीबी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के दो फ्लैट और एक दुकान को सील कर दिया। यह कार्रवाई 55 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए की गई। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, कंपनी ने अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के बावजूद बकाया भुगतान के लिए सहमति नहीं दी। जांच में पाया गया कि  2 दिसंबर 2023 तक Antriksh Builder पर 55 करोड़ रुपये का बकाया था। अधिकारियों ने बताया कि बकाया चुकाने के लिए बिल्डर को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन भुगतान न करने के कारण यह कदम उठाया गया है।