Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Gautam buddh Nagar में बनेगा मेगा हर्बल एंड फूड पार्क, 20, 000 को मिलेगा रोजगार

top-news

Gautam buddh Nagar और उसके आसपास के जिलों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से एयरपोर्ट के पास एक मेगा हर्बल एंड फूड पार्क का निर्माण किया जा रहा है। पतंजलि आयुर्वेद इस विशाल परियोजना के तहत डेयरी, एग्रो पार्क और देश के सबसे बड़े बिस्किट प्लांट की स्थापना करने जा रही है। सरकार की बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज योजना के तहत स्थानीय किसानों और पशुपालकों को इस परियोजना से जोड़ा जाएगा, जिससे उनके कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

Gautam buddh Nagar में सिॉटी के निर्माण के लिए इतने एकड़ जमीन आवंटित की गई

इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए यमुना सिटी के सेक्टर 24 और 24A में पतंजलि को 430 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। यहां पर 937 करोड़ रुपये के निवेश से आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट और 10 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाली डेयरी का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय पशुपालकों के सहयोग से 100 से अधिक कलेक्शन सेंटर और चिलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना से करीब 20,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड के लाखों किसानों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा।

इतने आवेदन किए गए प्राप्त 

यमुना प्राधिकरण इस फूड पार्क के लिए सड़क, बिजली, पानी और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा,  Gautam buddh Nagar में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 300 से 1000 मीटर तक के भूखंडों को छोटे और मध्यम उद्योगों को सब-लीज पर दिया जाएगा। अब तक 80 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और जल्द ही आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस मेगा प्रोजेक्ट के जरिए कृषि उत्पादों के प्रोसेसिंग और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी।