Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Liquor contract: शराब ठेकों के आवंटन पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी दुकानें E-Lottery से होंगी आवंटित

top-news

Liquor contract: प्रदेश सरकार ने शराब ठेकों के आवंटन को लेकर इस बार महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि इस बार सभी शराब दुकानों का आवंटन E-Lottery प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिससे किसी भी दुकान का रिन्युअल नहीं होगा। यह फैसला उन व्यापारियों के लिए झटका है, जो पिछले छह वर्षों से अपनी दुकानों का नवीनीकरण कर लाभ कमा रहे थे। वहीं, यह निर्णय नए लोगों को शराब कारोबार में अवसर देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में शराब ठेकों के ई-आवंटन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Liquor contract: इस माध्यम से होगा आवंटन

सरकार ने एक और अहम निर्णय लिया है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति, फर्म या कंपनी केवल दो ही लाइसेंस ले सकेगी। 2018-19 से अब तक, जिन लोगों के पास शराब ठेकों थीं, वे हर साल रिन्युअल कर दुकान चलाते आ रहे थे। केवल उन्हीं दुकानों का E-Lottery से आवंटन होता था, जिनका नवीनीकरण नहीं किया जाता था। इस वजह से नए लोगों को बहुत कम अवसर मिलते थे। लेकिन इस बार सरकार ने सभी दुकानों को ई-लॉटरी से आवंटित करने का निर्णय लिया है, जिससे नए इच्छुक व्यवसायियों को भी मौका मिलेगा।

व्यवसाय में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद 

सरकार के इस फैसले से Liquor contract के व्यवसाय में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। अब तक सीमित लोगों को ही इसका फायदा मिलता था, लेकिन नए नियमों के तहत बड़ी संख्या में नए आवेदकों को दुकानें मिल सकती हैं। इस बदलाव से सरकार को राजस्व वृद्धि की संभावना भी दिख रही है। वहीं, नीतिगत सुधार से शराब कारोबार में एक नया संतुलन स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।