Noida: नहीं जाना था स्कूल… .., Email के सहारे कर दिया ये बड़ा कांड! वारदात जान हो जाएंगे हैरान
- sakshi choudhary
- 06 Feb, 2025
Noida से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक बच्चे ने अपने निजी फायदे के लिए 4 स्कूलों में ऐसे धमकी भरे Email भेज दिए जिसे देखने का बाद पुलिस प्रशासन के साथ साथ पूरे School में बवाल मच गया है। हालांकि समय रहते ही पुलिस प्रशासन ने अपनी कारवाही को करते हुए मामले पर काबू पा लिया है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।
इस वजह से छात्र ने उठाया ये बड़ा कदम
जानकारी के लिए बता दे कि Noida के सेक्टर 128 के स्कूल में बढ़ने वाला एक 13 वर्षिय छात्र ने अपने स्कूल समेत 3 और School में धमकी भरे ईमेल को भेजा है। बता दे कि Email के जरिए छात्र ने तमाम स्कूलों को Bomb से उड़ाने की धमकी दी है। जिसके बाद से नोएडा स्थित इन स्कूलो में हड़कंप मच गया था। हांलाकि समय रहते ही पुलिस प्रशासन ने इसकी जांच परताल कर मामले को झूठा बता दिया है। जिसके बाद से ही पुलिस बच्चे के परिवार के साथ संपर्क में है।
Noida पुलिस ने लिया वारदात का संज्ञान, छात्र के परिवार संग लगातार संपर्क में
नोएडा पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार छात्र 9वीं कक्षा में पढ़ता है। और छात्र द्वारा ये कदम उठाने के पीछे की वजह स्कूल ना जाना है। बता दे कि छात्र से जब पुलिस द्वारा पूछा गया तो वजह बताते हुए छात्र ने बताया कि उसे School नही जाना था। जिसके कारण उसने ये कदम उठाने का फैसला किया है। बता दे कि वारदात के बाद से ही नोएडा पुलिस लगातार छात्र के परिवार के साथ संपर्क में है। साथ ही मामले को संभालने की पूरी कोशिश कर रही है। खबर है कि गुरुवार को Noida पुलिस द्वारा गुरुवार को इस मामले की जाँच और गहराई से की जाएगी।