Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तेजी से हो रहा औद्योगिक विकास

top-news

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होती जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ानों के संचालन की तिथि नजदीक आने के साथ-साथ औद्योगिक निवेश भी लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में, पतंजलि आयुर्वेद ने भी अपने इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण कार्य को गति दे दी है।

5 माह में होगा निर्माण कार्य पूरा

पतंजलि इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना लगभग पांच महीनों में पूरी हो जाएगी। इस पार्क के निर्माण से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लगभग 3000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

औद्योगिक केंद्र के रूप में होगा विकसित

पतंजलि फूड्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राम भरत और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के सीएफओ वाईडी आर्या ने जानकारी दी कि यह पार्क एफएमसीजी, आयुर्वेद और फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनेगा। यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक स्थित यह औद्योगिक पार्क बेहतरीन परिवहन और लॉजिस्टिक्स सुविधाएं प्रदान करेगा।