Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, विकास योजनाओं की समीक्षा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और इन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम सहित 30 से अधिक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्थिति में बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देश दिया गया कि समय-समय पर स्कूलों का औचक निरीक्षण कर मिड डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने का आदेश दिया गया। वहीं, समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन योजनाओं का लाभ मिले। बैठक में जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।