Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनुअल फेस्ट ‘ कोरस’ का शुभारंभ

top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में गुरुवार से तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘कोरस’ की शानदार शुरुआत होगी। इस बार फेस्ट की थीम ‘कार्निवल ऑफ कलर्स’ रखी गई है, जो सांस्कृतिक विविधता और रंगों के उत्सव को दर्शाएगी। इस आयोजन में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की करीब 60 टीमें भाग लेंगी।

फेस्ट के दौरान डीजे और म्यूज़िकल नाइट के साथ बॉलीवुड सिंगर्स की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। मुख्य आकर्षण ‘ग्लोबल विलेज’ रहेगा, जहां भूटान, म्यांमार, नेपाल और अफ्रीकी देशों समेत 28 देशों के छात्र अपने पारंपरिक व्यंजन तैयार करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिक भी शामिल होंगे।

फेस्ट की देखरेख इंटरनेशनल डिविजन के डायरेक्टर अशोक दरियानी कर रहे हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के पीआर डायरेक्टर डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इस उत्सव में 20 से अधिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें बहस, फैशन शो, मोनोलॉग, स्टैंड-अप कॉमेडी, रैप वॉर और ओपन-माइक शो जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

गुरुवार को कथक नृत्यांगना विदुषी मालती श्याम परफॉर्म करेंगी, शुक्रवार को पंजाबी गायक दिलनवाज, और शनिवार को बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल प्रस्तुति देंगे। यह फेस्ट छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए अनुभव प्राप्त करने का मंच प्रदान करेगा।