Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

दिल्ली चुनाव: सीएम भगवंत मान ने विश्वास नगर में रोड शो कर जुटाया समर्थन

top-news

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विश्वास नगर में रोड शो कर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार दीपक सिंघल के लिए समर्थन जुटाया। रोड शो में पुरुष, महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।

सीएम भगवंत मान ने कहा, “दिल्ली के लोग काम की राजनीति पर विश्वास करते हैं। उनका यह जोश और समर्थन दिखा रहा है कि वे अरविंद केजरीवाल जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे AAP उम्मीदवारों को विजयी बनाकर राजधानी में विकास की गति को जारी रखें। दिल्ली चुनाव में विश्वास नगर सीट इस बार पार्टी के लिए विशेष महत्व रखती है। AAP इस सीट पर जीत दर्ज कर अपनी उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ने के लिए प्रयासरत है। रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने पार्टी की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।