Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर, अप्रैल 2025 से उड़ानें शुरू होने की उम्मीद

top-news

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में है। टर्मिनल भवन का 78% काम पूरा हो चुका है, जिसमें फर्श और एस्केलेटर सहित बैगेज डिलीवरी के उपकरण भी स्थापित किए जा चुके हैं। छत का निर्माण अभी जारी है। रनवे और टैक्सीवे जैसे एयरसाइट कार्य 89% तक पूरे हो चुके हैं।

सड़क, पार्किंग और सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं की प्रगति भी 78.7% तक पहुंच गई है। नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक ईशान प्रताप सिंह ने हाल ही में परियोजना का निरीक्षण किया और काम की सराहना की।

10,056 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली इस परियोजना में अब तक 9,024 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पहला चरण अप्रैल 2025 तक पूरा होने और 17 अप्रैल से उड़ानें शुरू होने की योजना है। यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट को जोड़ने वाला आठ-लेन इंटरचेंज भी लगभग तैयार है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर का निर्माण पूरा हो गया है, और अब हवाई यातायात प्रबंधन प्रणाली की जांच चल रही है। मार्च 2025 तक एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने विश्वास जताया है कि हवाई अड्डे का पहला चरण समय पर पूरा होगा।