Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

अस्तौली गांव के किसानों को मिला बढ़ा हुआ मुआवजा, धरना रंग लाया

top-news

ग्रेटर नोएडा: अस्तौली गांव के किसानों को उनकी जमीन के लिए बढ़ा हुआ मुआवजा मिल गया है। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने 65 दिनों तक डंपिंग ग्राउंड के मुआवजे को बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दिया था। यह धरना मार्च 2024 में शुरू हुआ था। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विधायक धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें किसानों को 1400 रुपये प्रति वर्ग मीटर की अंतर धनराशि का मुआवजा दिया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, राजे प्रधान, रोबिन नागर, सुनील प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। करीब 16 किसानों को 10 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया गया।

किसानों ने इस सफलता पर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला प्रशासन और भारतीय किसान यूनियन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सैकड़ों किसान उपस्थित रहे और इसे अपनी लड़ाई की बड़ी जीत बताया। किसानों ने कहा कि यह मुआवजा उनके संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है।